ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

डबल डेकर बस व ट्रक कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत : सभी सवारी बाल बाल बचे

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 25, 2025

मिहींपुरवा, बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरा वन चौकी के निकट बुधवार की सुबह डबल डेकर बस व ट्रक कंटेनर में आमने सामने भिड़न्त हो गई। बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बचे। मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोट आई है। दोनों वाहन चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जंगल में दोनों ओर जाम लग गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा चौकी व जालिम नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल कराया। डबल डेकर बस दिल्ली से मिहींपुरवा कस्बे को आ रही थी। जिसमें 60 सवारियां थी। ट्रक कंटेनर गोंडा से पीलीभीत की ओर जा रहा था। तभी यह घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरा वन चौकी के निकट घटित हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें