ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

ब्लाक कमांडर देवनारायण बने पीआरडी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष : बैठक में जनपद के समस्त ब्लाक कमांडर पीआरडी उपस्थित रहे

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 11, 2025

बहराइच। जनपद के समस्त ब्लाक कमांडरों की एक आवश्यक बैठक जिला मुख्यालय डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास बुलाई गई। उक्त बैठक में जनपद के समस्त ब्लाक कमांडर पीआरडी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में देवनारायण पांडे को ब्लॉक कमांडर पीआरडी कल्याण समिति का जिलाध्यक्ष नामित किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में राकेश वर्मा ब्लाक कमांडर जरवल, मंत्री के पद पर शौकत अली ब्लाक कमांडर मिहीपुरवा, तथा कोषाध्यक्ष के पद पर जवाहरलाल शर्मा ब्लॉक कमांडर पीआरडी चित्तौऱा, संप्रेक्षक के पद पर राजकुमार यादव ब्लॉक कमांडर पयागपुर तथा सदस्य के रूप में रामानंद शर्मा ब्लॉक कमांडर कैसरगंज को नामित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त समिति का रजिस्ट्रेशन जल्दी से जल्दी संपन्न करके इसको असली स्वरूप में लाया जाएगा। बैठक में देवनारायण पांडे द्वारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के सभी ब्लाक कमांडरों को हृदय से धन्यवाद दिया। यह विश्वास दिलाया कि हम लोग आपस में एक दूसरे की हर प्रकार से मदद करेंगे। जनपद के समस्त प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की जहां भी आवश्यकता पड़ेगी हम सभी ब्लॉक कमांडर उनके साथ आर्थिक सामाजिक मदद के लिए हर संभव तैयार रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें