पीआरडी जिलाध्यक्ष देवनारायण व शौकत अली मंत्री नामित : बैठक में जनपद के समस्त ब्लॉक कमांडर पीआरडी उपस्थित रहे
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Sep 10, 2025
बहराइच। जनपद के समस्त ब्लाक कमांडरों कीएक आवश्यक बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास बुलाई गई। उक्त बैठक में जनपद के समस्त ब्लॉक कमांडर पीआरडी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में देवनारायण पांडे को ब्लॉक कमांडर पीआरडी कल्याण समिति का जिलाध्यक्ष नामित किया गया तथा उपाध्यक्ष के रूप में राकेश वर्मा ब्लॉक कमांडर जरवल, मंत्री के पद पर शौकत अली ब्लाक कमांडर मिहींपुरवा तथा कोषाध्यक्ष के पद पर जवाहरलाल शर्मा ब्लॉक कमांडर पीआरडी चित्तौरा, संप्रेक्षक के पद पर राजकुमार यादव ब्लॉक कमांडर पयागपुर तथा सदस्य के रूप में रामानंद शर्मा ब्लॉक कमांडर कैसरगंज को नामित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त समिति का रजिस्ट्रेशन हम लोग जल्दी से जल्दी संपन्न करके इसको असली स्वरूप में लाया जाएगा। बैठक में देवनारायण पांडे द्वारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के सभी ब्लॉक कमांडरों को हृदय से धन्यवाद दिया और यह विश्वास दिलाया कि हम लोग आपस में एक दूसरे की हर प्रकार से मदद करेंगे। जनपद के समस्त प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की जहां भी आवश्यकता पड़ेगी हम सभी ब्लॉक कमांडर उनके साथ आर्थिक सामाजिक मदद के लिए हर संभव तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन