ब्रेकिंग

सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिये निर्देश

जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी भर्ती परीक्षा

11 व्यक्तियों को 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराने हेतु किया गया पाबन्द

प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास द्वारा रोपित किए 21पौधे

बच्चियों को पढ़ाने के लिए किया गया प्रेरित

Ad

पुलिस भर्ती परीक्षा के सम्बंध में डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक : सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 4, 2026

बहराइच। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु 08 से 10 जून तक दो पालियों में सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के सम्बंध में जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया गया कि दिशा-निर्देशों का भलि-भांति अध्ययन कर शासन की मंशानुसार सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नवीन व्यवस्था के तहत भर्ती परीक्षा में पुरूष व महिला परीक्षार्थियों की तलाशी का कार्य पुरूष व महिला आरक्षियों द्वारा किया जायेगा। एसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये जायेंगे। परीक्षा में नकल कराने वालों से पूरी कड़ाई के साथ निपटा जायेगा। परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो इसके लिए कमाण्ड सेन्टर से सीसीटीवी स्क्रीनों पर नजर रखी जायेगी। एसपी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 03 बजे से 05 बजे तक सम्पन्न होगी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रशासन, पुलिस भर्ती परीक्षा/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, नोडल अधिकारी पुलिस/अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, डीआईओएस सर्वदानन्द, परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें