ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: उप चुनाव जीतने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे अखिलेशः सुरेश्वर

भाजपा विधायक ने कहा कि सिर्फ दोषी लोग ही पकड़े जाएंगे
केस दर्ज करवाने के बाद उन्हें अर्पित श्रीवास्तव के भाजपा पदाधिकारी होने की जानकारी हुई
बहराइच। शहर के काजीपुरा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने दर्ज कराए गए केस के मामले में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उप चुनाव जीत के लिए भाजपा पर दंगा करवाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को केस दर्ज करवाने के बाद उन्हें अर्पित श्रीवास्तव के भाजपा पदाधिकारी होने की जानकारी हुई। जिले के महसी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने कोतवाली नगर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रथम समेत आठ लोगों के विरुद्ध बलवा फैलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। इस मुद्दे को सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उठाते हुए भाजपा पर ही दंगा करवाने का आरोप लगाया। जिसको लेकर भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने मंगलवार सुबह 11.30 बजे प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उप चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा पर दंगा करवाने का आरोप लगा रहे हैं। उप चुनाव के बाद सब शांत हो जाएगा। भाजपा पदाधिकारी पर दर्ज कराए गए केस के मामले में कहा कि उन्होंने 18 अक्टूबर को केस करवाया। इससे पूर्व अर्पित श्रीवास्तव के भाजपा नेता होने की जानकारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में उपद्रवी शामिल थे। जिन्होंने एंबुलेंस के साथ मर्च्युरी में तोड़फोड़ की। विधायक ने कहा कि जितने भी नामजद लोग हैं, सभी का सीसीटीवी फुटेज पुलिस देखेगी। विवेचना के बाद जिनकी गलती होगी उनके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में लोग नशे में थे। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि सिर्फ दोषी लोग ही पकड़े जाएंगे। साथ ही विवेचना के दौरान पुलिस किसी को परेशान नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला, डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह और नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेरे बेटे अखंड प्रताप सिंह के वाहन को रोका गया और एक राउंड फायरिंग भी की गई

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें