ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

समारोहपूर्वक ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ का हुआ आगाज़ : कपूरथला में 06 अगस्त तक सजेगी आकांक्षा हॉट

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 2, 2025

बहराइच। आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूंचकाकों के संतृप्तिकरण के उपरान्त कपूरथला में नवनिर्मित मल्टी परपज स्किल डेवलपमेन्ट ‘उत्थान’ (आडिटोरियम) परिसर में 02 से 06 अगस्त तक लगायी गयी ‘आकांक्षा हॉट’’ का एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, पूर्व सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों एवं अतिथियों के साथ फीता काटकर आकांक्षा हाट का शुभारम्भ किया तथा विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात अतिथिगणों द्वारा शिलालेख का अनावरण किया गया। इसके पश्चात् फीता काटकर कर मल्टी परपज स्किल डेवलपमेन्ट ‘उत्थान’ (आडिटोरियम) का लोकार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अतिथिगणों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। समारोह में अतिथिगणों का स्वागत के उपरान्त छात्राओं द्वारा गणेश वन्दना की प्रस्तुति की गई। जबकि आयुष चिकित्सक डॉ. पीयूष नायक ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। इसके उपरान्त विभिन्न शिक्षण संस्थाओं राजकीय बालिका इण्टर कालेज अचौलिया फखरपुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी रिसिया, बाल शिक्षा निकेतन बहराइच, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इण्टर कालेज, मेट्रो म्यूज़िकल कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री गोंड ने कहा कि जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के प्रयास से आडिटोरियम का निर्माण जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के शासकीय आयोजन में स्थान को लेकर अब कोई बाधा नहीं आयेगी। सीडीओ ने आमाजन से अपील की है कि आकांक्षा हाट में आकर स्वय सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का क्रय कर समूहों का उत्साहवर्धन करें। कार्यक्रम के अन्त में पूर्व सांसद श्री गोंड द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू, अमित शर्मा व अन्य अतिथियों व अधिकारियों के जनपद स्तरीय/विकास खण्ड हुज़ूरपुर के अधिकारियों एवं फ्रन्ट लाइन वर्कर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें