ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

एडी बेसिक ने किया जरवल व हुजूरपुर के विद्यालयों का निरीक्षण : विद्यालय में कुल नामांकित 151 विद्यार्थियों के सापेक्ष 97 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 12, 2025

बहराइच। बुधवार को सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल ने जिले के विकास क्षेत्र जरवल व हुजूरपुर स्थित परिषदीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल ने प्राथमिक विद्यालय लालपुर जगदीशपुर, सहित आधा दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में शिक्षक अखिलेश मिश्र व शिववरदान मौर्य उपस्थित रहे, जबकि शिक्षामित्र श्रीमती बबली गुप्ता अनुपस्थित रही। विद्यालय में प्रार्थना सभा के समय विद्यालय में कुल नामांकित 151 विद्यार्थियों के सापेक्ष 97 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। सहायक शिक्षा निदेशक ने स्वयं प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया तथा बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की भौतिक व्यवस्था, स्वच्छता की स्थिति, शैक्षिक वातावरण तथा अभिलेख संधारण आदि भी देखा। विद्यालय में छात्रो बैठने की व्यवस्था, ब्लैकबोर्ड लेखन, शिक्षण सामग्री का उपयोग तथा विद्यार्थियों की शिक्षण उपलब्धियों पर संतोष जताया। इस मौके पर राकेश गुप्ता, अखिलेश मिश्र, शिव वरदान मौर्य समेत स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें