ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

रोडवेज बस से टकरायी बाइक, साले की मौत, जीजा घायल : टक्कर के बाद मोटरसाइकिल रोडवेज बस के नीचे आ गई

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 10, 2025

जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल रोडवेज बस के नीचे आ गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि उसके जीजा की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार जनपद बाराबंकी के थाना बदोसराय अंतर्गत शेखनपुरवा अलीनगर निवासी 22 वर्षीय सागर पुत्र बुधराम अपने जीजा जिला गोंडा के थाना क्षेत्र कटरा बाजार अंतर्गत कटरा बाजार निवासी 25 वर्षीय शनि पुत्र राधेश्याम के साथ सोमवार शाम करीब तीन बजे कटरा बाजार से वापस अपने घर शेखनपुरवा बदोसराय जा रहे थे। तभी लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा घाट पुलिस चौकी के निकट लखनऊ की तरफ जा रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सहित जीजा साले रोडवेज के नीचे चले गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर तत्काल घाघरा घाट चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया जबकि शनि को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। घाघरा घाट चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने बताया कि हादसे में सागर की मौत हो गई है शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बहराइच भेजा जा रहा है। जबकि घायल शनि का उपचार जारी है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज चालक मौके पर नहीं मिला है। सभी यात्रियों को दूसरे बसों की सहायता से गंतव्य के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें