ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

जनपद में अब तक 1789 श्वानों का किया गया बधियाकरण : आमजन के लिए जारी की गई एडवाईज़री

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Nov 9, 2025

बहराइच। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने बताया कि पशुपालन विभाग, नगर पालिका व नगर पंचायत तथा ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सक्रिय होकर श्वान नस्ल के आक्रमक (कुत्तों) को निरन्तर पकड़ कर बधियाकरण करते हुए उनका उपचार कर आबादी क्षेत्र के बाहर छोड़ा जा रहा है। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि अब तक जनपद में श्वान प्रजाति के 1789 पशुधन का बधियाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत सर्वाधिक 437 श्वान नस्ल के पशुधन का बधियाकरण किया गया है। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में श्वान नस्ल संरक्षण केन्द्र स्थापित नहीं है। भविष्य में कोई योजना आने पर श्वान नस्ल के पशुधन का संरक्षण किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें