ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कोशिश नाकाम : प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण करने से रोका

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 3, 2025

बहराइच। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सैयूब अली द्वारा जलमग्न सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की नियत से लगभग डेढ़ सौ आदमियों का झुंड लेकर सुबह 6 बजे कब्जा करने की नियत से अतिक्रमण शुरू करवा दिया। जबकि एसडीएम कैसरगंज द्वारा उपरोक्त जमीन पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए आदेश दिनांक 1 सितंबर को एसएचओ कैसरगंज को निर्देशित किया जा चुका है। दिए गए निर्देश में एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि पर कोई भी अतिक्रमण करना चाहता है तो उसको तुरंत प्रभाव से रोका जाए। अतिक्रमण को रोकने के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि सैयूब अली को एसएचओ कैसरगंज द्वारा मना कर दिया गया था लेकिन वह अपने लगभग डेढ़ सौ गुंडो को लेकर सुबह 6 बजे से काम शुरू कर अतिक्रमण करना शुरू करवा दिया। जिसकी सूचना 112 और एसएचओ कैसरगंज को दी गई। एसएचओ कैसरगंज मुस्तैदी दिखाते हुए काम को पुनः रुकवा दिया है। यह लोग दबंग किस्म के लोग हैं। यह सभी लोग असलहों से लैस थे। इनकी मंशा थी कि त्योहारों के मौके पर गांव में ही दंगा कराया जाए लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उनके प्रयासों पर पानी फेर उसे असफल कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें