ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

चेकिंग अभियान में 10 वाहन सीज, ढाई लाख का जुर्माना भी लगाया : अवैध डग्गामार वाहनों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 8, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों एवं अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान थाना रूपईडीहा पुलिस टीम, एआरटीओ की टीम तथा एआरएम रूपईडीहा डिपो की संयुक्त टीम ने कस्बा रूपईडीहा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए कुल 10 डग्गामार वाहन (बस/टैक्सी) को एमवी एक्ट की धारा अंतर्गत सीज कर दिया गया। साथ ही इन वाहनों पर कुल 2,50,000 का जुर्माना भी लगाया गया। यह कार्रवाई अवैध वाहनों के संचालन पर रोकथाम और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में प्रशासन की एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें