फेस ऑथेंटिकेशन कार्य की कच्छप गति पर डीएम का कड़ा रूख : शून्य प्रगति वाले केन्द्रों के विरूद्ध होगी कार्रवाई
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jun 24, 2025
बहराइच। पोषण टैकर एप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन मॉड्यूल के कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश में 72वीं रैंक होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए प्रगति में सुधार लायें। डीएम ने कहा कि फेस ऑथेंटिकेशन मॉड्यूल के कार्यान्वयन ग्राम्य विकास, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, शिक्षा, कृषि इत्यादि विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त किया जाय। नियमित रूप से समीक्षा करने के बावजूद ब्लाक नवाबगंज, शिवपुर व चित्तौरा में अपेक्षित प्रगति न होने पर निर्देश दिया कि क्षेत्र में भ्रमण कर फेस ऑथेंटिकेशन की कार्यवाही करते हुए पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने डीपीओ को निर्देश दिया कि शून्य प्रगति वाले केन्द्रों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पत्रावली प्रस्तुत करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाईज़र व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन