ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सात वाहन सीज : रूपईडीहा पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 6, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात सुरक्षा व्यवस्था व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों व अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाए जाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकार नानपारा प्रद्युमन सिंह के निर्देशन व रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस प्रशासन एवं एआरटीओ द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह अदद अवैध डग्गामार चार पहिया वाहन एवं बस को एमबी एक्ट में सीज किया गया है। इस प्रकार की कार्रवाई पर मां राजेश्वरी चौरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शिवपूजन सिंह ने कहा कि इन अवैध डग्गामार वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान होगा तभी यह सुधरेंगे तथा सरकारी आय में बढ़ोतरी भी होगी। दैनिक यात्रियों और नेपाली रोजगार मजदूर जो बाहर कमाने जाते हैं उन्हें राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें