ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

सड़क सुरक्षा नियमों का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाय : सड़क दुर्घटनाओं को न्यून से न्यूनतम करने के लिए तैयार की जाय कार्य योजनाः एसपी

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 18, 2025

बहराइच । जिला सड़क सुरक्षा समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून से न्यूनतम करने के लिए सड़कों का स्ट्रक्चर, दुघर्टना बहुल्य क्षेत्रों का चिन्हांकन, ब्लैक स्पाट, सड़कों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीबी कैमरों की स्थापना इत्यादि के सम्बंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाय। सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाय। जनपद में तहसील स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाय। ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त हो सके। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रयास करें कि हाईवे पर पानी न रूकने पाये। साथ ही स्थान-स्थान पर रेफ्लेक्टर भी लगाये जाय। एसपी श्री सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों पर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। बैठक का संचालन जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिवध्अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, जिला गन्नाधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अधि.अभि. लो.नि.वि.अमर सिंह, एआरटीओ ओ.पी. सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें