ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नगर पंचायत अध्यक्ष व सीएचसी के पूर्व अधीक्षक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज : फर्जी मेडिकल सार्टीफिकेट बनवाने का आरोप

Kunwar Diwakar Singh

Sat, May 31, 2025

बहराइच। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने पयागपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष बालेंदु श्रीवास्तव एवं पयागपुर सीएचसी के पूर्व अधीक्षक विकास सोनी के खिलाफ पयागपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि एक जांच के दौरान जब बालेंदु श्रीवास्तव को बयान देने के लिए शासन बुलाया गया था तो उन्होंने फर्जी मेडिकल सार्टिफिकेट बनवाकर शासन को भेज दिया और बीमारी का बहाना बनाकर बयान देने से बच गए। यह फर्जी सार्टिफिकेट डॉ विकास सोनी ने बनाया था। फर्जी मेडिकल सार्टिफिकेट की जांच शासन द्वारा कराई गई थी, जिसमें आरोप सही पाया गया है। बालेंदु श्रीवास्तव एवं डॉ विकास सोनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 61, 319 (2), 338, 336 (3), 340 (2) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया गया है। दी गई तहरीर में सीएमओ बहराइच ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंदु श्रीवास्तव के विरुद्ध पूर्व में हुई शिकायत की जांच में दोषी पाए जाने पर नोटिस के जवाब से बचने के लिए नगर पंचायत के विकास कार्य को प्रभावित किए जाने के उद्देश्य से फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की शिकायत हुई थी। दरअसल, शासन द्वारा प्रकरण की जांच कराई गई। जिसमें बालेंदु दोषी पाए गए हैं। बालेंदु द्वारा जवाब से बचने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर द्वारा एक पर्चा अपने नाम से बनवाकर एक महीने का कंपलीट बेड रेस्ट लिखवाया गया। प्रकरण की शिकायत मंडलायुक्त से होने पर जांच टीम गठित की गई थी। जिसमें यह पाया गया कि कंपलीट बेड रेस्ट वाला यह पर्चा फर्जी है। उधर, इस जालसाजी को अंजाम देने के लिए तत्कालीन सीएचसी प्रभारी विकास सोनी द्वारा एक रजिस्टर तैयार कराया गया। जिस पर बालेंदु श्रीवास्तव का नाम अंकित किया गया। ओपीडी पर्चा बालेंदु श्रीवास्तव को बचाने के लिए लगाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि ओपीडी रजिस्टर के क्रमांक पर किसी अन्य महिला का नाम दर्ज है। इसी रजिस्टर के आधार पर डॉ विकास सोनी का भी दोष सामने आ गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें