ब्रेकिंग

जनमत के 20 वर्षों से जारी रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला संपन्न

नगर पंचायत रूपईडीहा में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विवाद में थमा विकास

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

Ad

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दिया भाजपा से इस्तीफा : विधायकों व उनके परिजनों के ठेके, पट्टे व अन्य गलत कामों में शामिल होने का लगाया आरोप

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 21, 2025

बहराइच। काफी दिनों से सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ जहर उगल रहे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष जीतेन्द्र प्रताप सिंह जीतू ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्धित सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। और भाजपा विधायकों पर ठेका, पट्टा सहित अन्य मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया तथा किसानों को यूरिया न मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोक लुभावन बातों से प्रेरित होकर मैने भाजपा का दामन थामा था। भारतीय जनता पार्टी शासन के 11 वर्ष बीत जाने के पश्चात किसान की आय दुगनी तो नहीं हुई लेकिन वह यूरिया के लिए दर-दर अवश्य भटक रहा है। डालर के मुकाबले रूपये का अवमूल्यन रिकार्ड स्तर पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम चरम पर है। युवा बेरोजगार है, महिला सुरक्षा मात्र दिवा स्वप्न बन कर रह गई है। पुलवामा आतंकी हमले में प्रयुक्त आरडीएक्स कहां से आया, कैसे आया, यह प्रश्न आज भी अनुतरित है। देश में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई के दौरान अडानी और अंबानी के दौलतखाने मालामाल हो गए है। केन्द्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आयकर विभाग का दुरूपयोग किसी से छिपा नहीं है। एक भारतीय नागरिक होने के नाते उक्त समस्त कृत्य मेरी सहनशीलता की पराकाष्ठा पार कर चुके है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्धित सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देता हूं। वहीं मामले में जब भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल व्यस्त बताता रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें