ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: किसान की जमीन कम करने पर लेखपाल निलम्बित

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 394 शिकायतों में से 32 का हुआ निस्तारण
तहसील मोतीपुर में डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच। सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., उप जिलाधिकारी संजय कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। समाधान दिवस में ग्राम बेलहन के कुलदीप सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह ने इस आशय का प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया कि राजापुर गिरन्ट में स्थित उसकी भूमि का त्रुटिवश लेखपाल द्वारा भूमि का रक्बा कम दिखाया गया है। इस स्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि राजापुर गिरन्ट के लेखपाल बंशराज राणा को निलम्बन नोटिस निर्गत की जाय। समाधान दिवस में कई लोगों द्वारा आवास, भूमि विवाद, कोटेदार की शिकायत, पैमाइश सहित कई अन्य मामले लाये गए। जिस पर डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 72 में 07, पयागपुर में प्राप्त 151 में 07, कैसरगंज में 83 में 07, महसी में 23 में 04, सदर बहराइच में 27 में 03, नानपारा में 38 में 04 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील बहराइच सदर में अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने एसडीएम राकेश कुमार मौर्या के साथ जबकि अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें