ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को साैंपा ज्ञापन : अधिकारियों के उत्पीड़न से लेखपाल ने की थी आत्महत्या

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 28, 2025

कैसरगंज, बहराइच। लेखपाल संघ के प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देश पर लेखपाल संघ उप शाखा कैसरगंज के लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी में कार्यरत 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार द्वारा अधिकारियों के उत्पीड़न से प्रताड़ित होकर आत्म-हत्या करने की दुखद घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के सम्बन्ध मे उपजिलाधिकारी कैसरगंज को सौंपा ज्ञापन। लेखपाल संघ कैसरगंज के तहसील अध्यक्ष पवन चौहान द्वारा अवगत कराया गया कि वर्षों से लेखपालों के ऊपर अत्यधिक कार्य का दबाव है। ऊपर से उच्चाधिकारियों द्वारा अनुचित दबाव और शोषणात्मक और दमनात्मक रवैये से लेखपाल संवर्ग निराशा व अवसाद से ग्रस्त हैं। लेखपालों की समस्याओं को सुनने के बजाय उच्चाधिकारियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की परम्परा होती जा रही हैं, जिसके कारण पूरे प्रदेश के लेखपालों में आक्रोश व्याप्त हैं। जिसके कारण शुक्रवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करते हुए शासन का ध्यान अपनी मांगों की तरफ आकर्षित करने हेतु तहसील परिसर में दिया गया है। धरने में अध्यक्ष पवन चौहान व मंत्री चन्द्रकेश मौर्य व खण्ड मंत्री आशुतोष मिश्रा के साथ लेखपाल सत्यपाल, रोहित पाल, शादाब अहमद, दिनेश चंद्र आर्य, अतुल कुमार, अनिल कुमार, नीटू सिंह, रूपेंद्र सिंह, महावीर राय, विवेक वर्मा, अमित, सुधांश सिंह, अवध बिहारी, हिमांशु सिंह सहित अनेक लेखपाल उपस्थिति रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें