छुट्टा जानवर राहगीरों के लिए बने मुसीबत : आये दिन हो रही दुर्घटनाएं
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Aug 1, 2025
रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा की सड़को पर आए दिन छुट्टा जानवर राहगीरों के मुसीबत बने हुए हैं। आये दिन गाय व सांड सड़क पर बैठने व चलने से चार पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं और उन निरीह प्राणियों की मौके पर ही मौत हो जाती है। बेचारे यह निरीह प्राणी कहां जाएं। राज्य सरकार द्वारा गौशाला पर कई करोड रुपए खर्च करने के बावजूद भी स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस मामले को लेकर जब गौशाला संचालक पंकज कुमार आर्य से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हमारे गौशाला में जानवर के रहने की क्षमता 115 है जो 130 तक पहुंच गई है। एक दो जानवर हो तो उसको हम एडजस्ट कर सकते हैं बाकी देखा जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों द्वारा ढिलाई बरती जा रही है जिससे पशु व छुट्टा जानवर सड़क पर खुलेआम घूम रहे हैं और आए दिन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन