ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

ट्रक ने युवक को रौंदा, शव के उड़े चीथड़े : सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 10, 2025

बहराइच। उर्रा गांव में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। थाना मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर निवासी 18 वर्षीय युवक पंकज निषाद को ट्रक ने सड़क पार करते समय रौंद दिया। जिससे शव के चीथड़े सड़क पर फैल गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक पंकज श्रावस्ती के इकौना में जल निगम में मजदूरी करता था। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए वह घर लौट रहा था। रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहाघाट के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पंकज परिवार का छोटा बेटा था। उसके दो भाई व तीन बहने है। तीनों बहनें भाई की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। घर में कोहराम मचा हुआ है।

मातम में बदली खुशियां

बड़ी बहन पम्मी ने बताया कि वह अपने भाई को राखी बांधने बांधने के लिए ससुराल से आई थी, लेकिन भाई की मौत की खबर सुनते ही त्यौहार का सारा उत्साह मातम में बदल गया। बहन लक्ष्मी ने कहा कि भाई के लिए बाजार से राखी और मिठाई खरीदकर लाई थी, लेकिन उसके न रहने की खबर ने हमें तोड़ दिया। छोटी बहन शुधरी ने बताया कि भाई कमाकर उनके लिए हमेशा सामान लाते थे, लेकिन इस बार राखी बांधने का मौका नहीं मिला।

तालाब में डूबकर 10 वर्षीय किशोर की मौत

रक्षाबंधन पर्व पर छाया मातम

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बहराइच। फखरपुर ब्लाक क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक दुखद घटना सामने आई। ग्राम पंचायत भौरी निवासी राजकुमार शर्मा का 10 वर्षीय पुत्र दिव्यांस शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने देर रात्रि तक तलाश जारी रखी। शनिवार सुबह स्थिति गंभीर देखते हुए वे बौण्डी थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच सुबह स्थानीय लोगों ने पास के तालाब में एक लाश को पानी में तैरते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कपड़ों और चेहरे से पहचान करते ही यह पुष्टि हो गई कि शव लापता मासूम दिव्यांश का है। मासूम के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता, बहन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में गम का माहौल है। रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के प्रेम के पर्व पर हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया। जहां घर-घर में मिठाई और राखी का माहौल होना चाहिए था, वहां मातम और आंसुओं का सन्नाटा छा गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बौण्डी त्रिलोकी नाथ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय लेखपाल चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने पहुंचकर रिपोट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें