ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

अज्ञात वाहन ने परिवार को मारी ठोकर, मासूम की मौत : नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर हुआ हादसा, मां-भाई समेत चार घायल, मेडिकल कालेज रिफर

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 13, 2025

बहराइच। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गूढ़ चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे परिवार को ठोकर मार दी। हादसें में मौके पर ही एक बालक की मौत हो गई। जबकि सगे भाईयों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। थाना मोतीपुर के गूढ़ गांव निवासी एक ही परिवार के लोग बच्चों के साथ सड़क के उस पार खेत गए थे। सायं 4 बजे सभी पैदल वापस गांव जा रहे थे। तभी लखीमपुर की तरफ से नानपारा जा रहे अज्ञात वाहन ने सभी को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में 05 वर्षीय मोहम्मद रजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय आयशा, 07 वर्षीय पुत्र अकरम, अकरम का 05 वर्षीय भाई अनस व 35 वर्षीय तय्यबा घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से चौकी इंचार्ज जालिमनगर कृष्ण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहंुचाया। जहां सभी घायलों को मेडिकल कालेज बहराइच रिफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें