ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

बाइक पलटने से महिला की मौत : मवेशी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 1, 2025

बहराइच। बेहड़ा-इमामगंज तटबंध पर एक दुखद हादसा हुआ। मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना खैरीघाट क्षेत्र के बेलामकन ग्राम पंचायत के बबुरी गांव निवासी सुमन सिंह अपनी बेटी कल्पना सिंह के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह करीब 10ः30 बजे नानपारा की तरफ जा रही थी। शिवपुर के पास अचानक एक मवेशी सामने आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सुमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी 6224 के उप निरीक्षक अनिल कुमार, का.राहुल चौधरी, चालक विजय बाजपेयी व राघवराम यादव मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही बेगमपुर के पास करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें