ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सम्मान से नवाजे गए जिले के मेधावी : सीबीएसई, आईसीएससी, यूपी बोर्ड के लगभग 55 छात्र-छात्राएं हुई सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 6, 2025

बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के तत्वावधान में नगर के ठाकुर हुकुम सिंह किसान पी.जी.कालेज के जे.बी.सिंह सभागार में आयोजित मेधावी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सीबीएसई, आईसीएससी, यूपी बोर्ड के लगभग 55 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह रहे। मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अशोक जायसवाल, सचिव प्रबंध समिति मेजर डा.एस.पी.सिंह व प्राचार्य डा. विनय सक्सेना रहे। अतिथियों का स्वागत न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डा.देवेन्द्र कुमार उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन न्यास के संरक्षक डा. घनश्याम बाजपेई तथा कार्यक्रम का संचालन न्यास के महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र ने किया। न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डा. देवेंद्र उपाध्याय ने न्यास द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी एवं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति रविशंकर ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक होकर लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तैयारी करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। परिश्रम के बिना कुछ नहीं मिलता। इसलिए परिश्रम रूक रूक कर नहीं अपितु निरंतर करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप देश के कर्णधार और भविष्य हैं। मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ते रहने से सफलता अवश्य मिलती है। न्यास का यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है मैं न्यास की भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करना है इसलिए निरंतर चलते रहना है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अशोक जायसवाल ने प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए कार्य कर रहा है इसके लिए संस्थान को साधुवाद देता हूं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम को प्राचार्य विनय कुमार सक्सेना, संजय सिंह, अमरनाथ मिश्रा, डा.अनंतराम निषाद, सुरेश श्रीवास्तव, अतुल गौड़, सूरज शुक्ल, डा.आदर्श शुक्ला, एकता जयसवाल, प्रदीप त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, पंकज सिंह, अमरीश शुक्ल, कौशलेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्र, हनुमान गुप्ता, प्रमोद सिंह चौहान, आशीष सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर रोहित चौधरी, रिशु चौधरी, बजरंगबली पाठक, नीतीश गुप्ता, सत्यम बाजपेई, लाल प्रताप मिश्र, जयंत द्विवेदी, अशोक मद्धेशिया सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टी सदस्यों ने संबोधित किया।

इन मेधावियों को किया गया सम्मानित

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल से काव्य सिंगल, हर्षित सिंह, विधि सिंह, आईसीएससी बोर्ड हाईस्कूल देवांश वर्मा, राशि जैन, देवांश वत्स उपाध्याय, हर्ष टेकरीवाल, सर्वज्ञ अमि वैश्य, वहीं सीबीएसई, आईसीएससी बोर्ड के इण्टरमीडियट छात्र अथर्व खन्ना, वेदांत गोयल, रिद्धि रुपाणी, शिवांश शरण श्रीवास्तव, नैतिक श्रीवास्तव, ग्रेसी सिंह, लाइबा सागीर, ईशान यादव, वहीं हाईस्कूल यूपी बोर्ड के मानसी मौर्य, सलोनी यादव, पूर्वी सिंह, आस्था सिंह, सूरज कुमार वर्मा, श्यामला यादव, अमन तिवारी, आशु सिंह, आदित्य शुक्ला, नमिता विश्वकर्मा, वहीं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट से मोहम्मद ताहिर, ऋषिता, अर्चिता वर्मा, दिव्यांश पाठक, अर्पिता, विशाल कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार, राजलक्ष्मी यादव, सुहानी सिंह, प्रतिभा, अभिषेक यादव, रूपेश गुप्ता, आदि छात्र-छात्राओं को संगठन के बैनर तले सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें