ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

ओलंपिक राउंड में हासिल किया तीसरा स्थान : राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में अभिमन्यु ने जनपद का नाम किया रोशन

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 10, 2025

बहराइच। बाराबंकी के केडीसी बाबू स्टेडियम में आयोजित 10वी यूपी स्टेट सब जूनियर चौम्पिनशिप में बहराइच के अभिमन्यु सिंह ने ओलंपिक राउंड तीरंदाजी में कीर्तिमान स्थापित करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर बहराइच जनपद को गौरवान्वित किया है। पयागपुर तहसील के ग्राम बनपुरवा निवासी अभिमन्यु सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह की उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश पांडेय ने बधाई दी है। 6 नवंबर से बाराबंकी में आयोजित हो रही तीन दिवसीय 10वी यूपी स्टेट तीरंदाजी चौम्पिनशिप प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व अभिमन्यु सिंह ने किया और ओलंपिक राउंड तीरंदाजी में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। अध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि ऐसे ही खिलाड़ी अपनी मेहनत के बल पर प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। खिलाडी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वे महाराज सिंह इंटर कॉलेज के कक्षा 12 वी के छात्र है। राष्ट्रीय कोच अनुपमा धनुक से स्थानीय इंदिरा गांधी स्पोर्ट स्टेडियम में विगत 3 सालो से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच अनुपमा धनुक के नेतृत्व में ही अच्छे प्रदर्शन के साथ नेशनल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करना चाहते हैं। जीत का श्रेय परिवारजनों के साथ गुरुजनों को दिया है। जिले का नाम रोशन करने पर महराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष चंद शुक्ल, खेल शिक्षक रामपाल यादव, संदीप वर्मा, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अखिलेश यादव गोले, कोषाध्यक्ष नितिन रूपानी, सतीश कुमार सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, अनुराग कुमार, सागर कुमार व सूरज वर्मा ने बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें