: फर्जी फेसबुक एकाउन्ट बनाकर जाति विशेष के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Admin
Mon, May 20, 2024
चुनाव में सपा प्रत्याशी को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी फेसबुक एकाउन्ट बनाकर अपनी ही जाति के विरूद्ध की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
बहराइच। फर्जी फेसबुक एकाउन्ट बनाकर चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से जाति विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी पर दर्ज हुए मुकदमें के बाद गोण्डा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शैलेन्द्र कुमार उर्फ पवन कुमार चौबे पुत्र भरत चौबे निवासी उधरना ठकुराइन थाना विशेश्वरगंज को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि तीन दिन पूर्व सूरज सिंह कलहंस के नाम से आरोपी ने फर्जी फेसबुक एकाउन्ट बनाकर अपनी ही जाति के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ताकि चुनाव में सपा प्रत्याशी को इसका लाभ मिल सके तथा चुनाव में सपा प्रत्याशी के पक्ष में ब्राहम्ण मतों का धु्रवीकरण हो सके। फेसबुक पर हुए पोस्ट के बाद मचे बवाल को लेकर कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी करन भूषण सिंह के निर्वाचन अभिकर्ता महेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के गोण्डा कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली नगर गोण्डा पुलिस व साइबर सेल की जांच के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा सोमवार को आरोपी शैलेन्द्र कुमार उर्फ पवन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से विस्तृत पूछतांछ की जा रही है। आरोपी द्वारा पोस्ट करने के बाद अपना मोबाइल तोड़ दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी से पूछतांछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन