ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सरदार पटेल ने किया था अखंड भारत का निर्माण : सरदार पटेल की जयंती पर निकाली गई एकत्रा यात्रा

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 15, 2025

बहराइच। भाजपा द्वारा विधानसभा नानपारा में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होंडाबसेहरी में हुआ। एकता यात्रा कृपाराम मील होते हुए मां काली कुंडा मंदिर पहुंचा। वहां से पंकज जायसवाल लान होते हुए शिवाला बाग में जनसभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने की। कार्यक्रम संयोजक हरीशचन्द्र गुप्ता रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश शुक्ला उपाध्यक्ष मद्य निषेध रहे। कार्यक्रम में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की देन है कि आज हमारा देश जिसको हम सभी अखंड भारत कहते हैं यह उन्हीं की परिश्रम का श्रेय है। वह देश के पहले उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में अखंड भारत का निर्माण किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल बचपन से ही ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त की थी। आगे चलकर कानून की शिक्षा प्राप्त करके वकील बने। वह सत्य और न्याय के प्रति बहुत सजग व्यक्ति थे। वह हमेशा गरीबों के हक में खड़े रहते थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद जब भारत विभाजन के कारण 562 रियासतों में बांटा हुआ था तो उनको अपने बल पर एक करके अखंड भारत का निर्माण किया। आज हमारे देश के लिए प्रधानमंत्री ने देश भर से किसानों व आम जनमानस से लौह एकत्र करके गुजरात के केवड़िया में उनकी प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची बनवाई है। इस अवसर पर विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, नन्हे लाल लोधी, पूर्व अध्यक्ष सहकारिता घनश्याम सिंह, मंडल अध्यक्ष रेखा पांडे, अनिल पांडे, राकेश पांडे, अरविंद चौधरी, शालिग्राम लोधी, महाराज दीन वर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सेक्टर व बूथ अध्यक्ष, सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें