ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक : निवेशकों द्वारा कुल 172 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 1, 2025

बहराइच। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से सोमवार को देर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिला निर्यात समिति, एम.ओ.यू..क्रियान्वयन समिति एवं उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। एम.ओ.यू. क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 से अब तक जनपद बहराइच हेतु निवेशकों द्वारा कुल 172 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए हैं। सीडीओ श्री चन्द्र ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराएं साथ ही निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन कराएं। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया गया कि एम.ओ.यू. के माध्यम से निवेश को बढ़ायें तथा सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय कर अवशेष को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार करें और जो एमओयू रेडी हैं उनका क्रियान्वयन शीघ्र कराया जाय। सीडीओ श्री चन्द्र ने समिति के सदस्यों, अधिकारियों, व्यापारियों एवं उद्यमियों से अपील की कि पीएम सूर्य घर योजना अन्तर्गत सोलर पैनल अवश्य लगवाये इसमें सब्सिडी का भी प्रावधान है। बैकों को निर्देशित किया गया कि योजना अन्तर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों को समय से निस्तारित किया जाय। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें