चोरी के उपकरण के साथ दो चोर गिरफ्तार : चोरी की योजना बनाते समय दो गिरफ्तार
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jun 5, 2025
बहराइच। थाना रिसिया पुलिस ने दो चोरों को चोरी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के निर्देशन में थाना रिसिया पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय दो चोरों को ग्राम मकोलिया से रमना जाने वाले रास्ते पर नहर पुलिया के नीचे से बीती रात्रि करीब 1ः15 बजे गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम लखैय्या थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती व मूल पता ग्राम हल्दीरामपुर थाना उभाव जनपद बलिया व महताब उर्फ आवेश पुत्र निजाम निवासी सलारगंज निकट इदगाह चौराहा थाना दरगाह के रूप में की गई। पकड़े गए चोरों के पास से एक अदद सब्वल, एक अदद राड़, एक अदद पेचकस तथा एक अदद चाकू, एक अदद धारदार हथियार वाका व एक अदद टार्च बरामद किया गया। जिनके विरूद्ध मुअसं. 135/2025 धारा 313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना रिसिया में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित न्यायलय के समक्ष रिमाण्ड हेतु भेजा गया। पकड़े गए चोरों के विरूद्ध पूर्व में कई मामले दर्ज है। गिरफ्तारकर्ता टीम में थानाध्यक्ष मदन लाल, उ.नि.ओमशमकर गुप्ता, उ.नि.पन्ना लाल गौंड, हे.का.रूदल प्रजापति, का.शुभम वर्मा, का.विजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन