ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

जंगल में सागौन पेड़ काटता नेपाली युवक गिरफ्तार : युवक के पास से एक आरा व 04 गोल सागौन की लकड़ी बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 3, 2025

बहराइच। जंगल में अवैध कटान करते समय एक नेपाली को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा। शुक्रवार प्रातः 7ः35 बजे कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज बीट संख्या 20 कक्ष सं. 15 में अवैध रूप से प्रवेश कर बहुमूल्य प्रजाति के एक अदद सागौन पेड़ काटते समय आरे के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक के पास से एक आरा व 04 गोल सागौन की लकड़ी बरामद की गई। पकड़े गए नेपाली युवक की पहचान बाबू उर्फ सीताराम पुत्र नंद लाल निवासी टेपरी वार्ड नं. 09 थाना गुलरिहा, जिला वर्दिया राष्ट्र नेपाल के रूप में की गई। गिरफ्तार नेपाली युवक अवैध कटान के प्र्रकरण में पूर्व से वांछित था। नेपाली युवक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में वन दरोगा राम कुमार, वन्य जीव रक्षक प्रवेश कुमार वन रक्षक स्मृति उपाध्याय, सिरताज व राम मिलन शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें