ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: घर मे खेल रही बालिका पर झपट्टा मारकर उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत मे मिला क्षत विक्षत शव

धर्मापुर रेंज अन्तर्गत धर्मापुर गांव में रात 9 वजे की घटना
रेन्जर ने आर्थिक सहायता हेतु दिए दस हजार रुपए, बढ़ाई पेट्रोलिंग
बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत धर्मापुर गांव में बीती रात गांव निवासी चुन्नु की आठ वर्षीय बालिका शमा अपने बहनों के साथ घर मे खेल रही थी। खेलते खेलते दोनो बहने अपने कमरे में चली गयी। जबकि शमा पींछे रह गयी और उस पर पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने झपट्टा मारकर उठा ले गया। रात शमा को कमरे में न पाकर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की और सूचना वन विभाग को दी। कमरे के बाहर खून के निशान पड़ा होने से वन विभाग ने पगचिन्हों के मध्ययम से उसका पीछा किया। रात भर पेट्रोलिंग करते रहे लेकिन कोई सुराग नही मिला। सुबह घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत मे उसका शव क्षत विक्षत अवस्था मे पाया गया। रेन्जर मोबीन आरिफ ने शव को बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मुर्तिहा की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेन्जर ने बताया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रुपए दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्व विभाग की तरफ से परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा। साथ पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें