ब्रेकिंग

पीएम ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास पर की चर्चा

ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश

महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति किया गया जागरूक

दूसरे कृषकों को खेती-किसानी के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों के लिए करें प्रेरित

लोगों की भीतर राष्ट्रीय तथा सामाजिक सोंच को विकसित करना

Ad

शहीदों की याद में जलाये गए 501 दीपक : शहीद स्मारक स्थल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 19, 2025

बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के तत्वावधान में नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में 501 दीपक जलाये गए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत आठ वर्षों से ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश के शहीद जवानों, सामाजिक सेवा में कार्य करने वाले लोग अपने प्राणों की आहुति न दी होती तो आज हम स्वतंत्र नहीं होते, इसलिए जब भी हम अपना कोई पर्व त्यौहार मनाये तब हमें अपने शहीदों को भी याद करना चाहिए क्योंकि हमारा अस्तित्व आज उन्हीं शहीदों के चलते हैं अन्यथा आज भी हम गुलाम होते। कार्यक्रम को प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेई, प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष एकता जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनंतराम निषाद, आदर्श शुक्ल, रोहित वर्मा, रिशु चौधरी, अशोक मद्धेशिया, आशीष सिंह, अर्चित मिश्र, मंजू निगम, मुन्नी देवी, सत्येन्द्र निगम, शोभनाथ पाण्डेय, सुरेश श्रीवास्तव, आयुष जायसवाल ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर शिवम, रजनीश शुक्ल, प्रभाकर त्रिपाठी, अतुल गौड़, राकेश गुप्ता, पंडित शिववंश शास्त्री, रमेश जायसवाल, अभिषेक शुक्ल, सुमुख पाठक, सिद्धांत वाजपेई आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें