ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

यातायात पुलिस ने 53 वाहनों का किया चालान : 10,6000 रूपए का लगाया जुर्माना

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 7, 2025

बहराइच। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटना एवं उनमे होने वाली मृत्यु की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी लाये जाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान चलाया गया। स्पीड राडार से वाहन की गति की जाँच कर तेज गति से चलने वाले कुल 53 वाहनों का चालान करते हुए 10,6000 रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अभियान का उद्देश्य तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना और यातायात नियमों का पालन करवाना। तेज गति से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें जान-माल की हानि हो सकती है। तेज गति से वाहन चलाने से न केवल वाहन चालक को बल्कि अन्य लोगों को भी खतरा हो सकता है। इस अभियान से यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा सकता है और सड़क सुरक्षा में सुधार किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें