ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 1144 वाहनों का किया चालान : 13,89,100 रुपये की जुर्माना धनराशि अधिरोपित की

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 16, 2026

बहराइच। यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कुल 1144 वाहनों का चालान किया गया। विभिन्न वाहनों के चालान के अंतर्गत कुल 13,89,100 रुपये की जुर्माना धनराशि अधिरोपित की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत गंभीर उल्लंघन करने वाले कुल 08 वाहनों को सीज किया गया। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले कुल 93 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का प्रयोग न करने वाले कुल 23 वाहनों का चालान किया गया। चारपहिया वाहनों पर प्रेशर हॉर्न, हूटर लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले कुल 04 वाहनों पर विधिक कार्यवाही की गई। दोपहिया वाहन पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 01 वाहन के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें