ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

दोस्त संग घाघरा नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा : एक दर्जन गोताखोर तलाश में जुटे

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 7, 2025

जरवलरोड, बहराइच। दोस्त के संग घाघरा नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम एक दर्जन गोताखोरों सहित तीन मोटर बोट की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार जरवलरोड थाना सीमा क्षेत्र के जिला बाराबंकी के ग्राम पारा मांझा टेपरा गांव निवासी 18 वर्षीय विवेक पुत्र राम मूरत गांव के अपने साथी 17 वर्षीय दिलीप पुत्र मनोहर के साथ शुक्रवार दोपहर खेतों में धान काटने गया था। धान काटने के बाद दोनों घाघरा नदी में नहाने चले गए। नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में डूबने लगें। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर दिलीप को बचा लिया जबकि विवेक गहरे पानी में डूब गया उसका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर जरवलरोड थाने से वरिष्ठ उप निरीक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, घाघरा घाट चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाहा, कांस्टेबल अतीक यादव, पवन, विकास, राम सागर तत्काल मौके पर पहुंचें और सर्च अभियान शुरू करवाया। पुलिस की सूचना पर बोट चालक व गोताखोर अशोक निषाद समेत एक दर्जन गोताखोर युवक की तलाश में जुटे है। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि विवेक की तलाश करवाई जा रही। तीन बोट व एक दर्जन से अधिक गोताखोरो को मौके पर तैनात किया गया। नदी में जगह जगह जाल भी डाला जा रहा है। एनडीआरएफ टीम भी मौके पर आ रही है। सूचना पर पहुंचे बाराबंकी जिले के सिरौली गौसपुर तहसील से नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल भी मौके पर मौजूद रहें। स्टीमर लगाकर भी तलाश करवाई जा रही हैे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें