ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

चोरी की पांच बाइकें बरामद, एक गिरफ्तार : मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 18, 2026

बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गईं। घटना 17/18 जून की रात की है। मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल लेकर कैदबाग बगिया के पास से गुजर रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 24 वर्षीय अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी अगनापारा, थाना फखरपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से थाना पंजीकृत मुकदमा संख्या 235/2026 धारा 303(2) बीएनएस से जुड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने चार और मोटरसाइकिलें चोरी कर छिपा रखी हैं। पुलिस टीम ने अभियुक्त के बताए स्थान से अन्य चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की। पूछताछ के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें