ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

घर-घर जाकर डिलीवरी मैन बदलेंगे सुरक्षा पाइप : 1 से 31 अगस्त तक सुरक्षा पाइप बदलने का चलेगा महाअभियान

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 2, 2025

बौंडी, बहराइच। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा 1 से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर डिलीवरी मैन द्वारा घर-घर जाकर जिसका सुरक्षा पाइप 5 साल पुराना हो गया है उसको बदलने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। पाइप न बदलने की स्थिति में अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो मिलने वाली दुर्घटना बीमा से भी वंचित हो जाएंगे। अगर ग्राहक पाइप नहीं बदलता है तो उसको एक संतुष्टि पत्र देना होगा कि मुझे पाइप बदलने की कोई जरूरत नहीं है जो कि फॉर्म गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन के पास उपलब्ध रहेगा। बहराइच क्षेत्र के विक्रय अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि डिलीवरी मैन घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे कि चूल्हे का उपयोग कैसे करें उसके बारे में जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने बताया सिलेंडर उपयोग न होने पर रेगुलेटर और गैस स्टोव बंद दे। इंडियन ऑयल द्वारा एक फायर वाल प्रोडक्ट रिलीज किया गया है जो कि सिलेंडर के ऊपर रखा जाता है। अगर किसी कारणवश सिलेंडर में आग लग जाती है तो फायर वाल ब्लास्ट हो जाएगा जिससे सिलेंडर में आग नहीं लगेगी और कोई जानमाल की हानि नहीं होगी। प्रदीप इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर प्रदीप मिश्रा ने बताया कि ग्राहकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है इसीलिए वह खुद भी सुरक्षा पाइप बदलने के लिए ग्राहकों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन ग्राहक ने अभी तक अपना ही केवाईसी नहीं कराया है वह एजेंसी पर जाकर अपना केवाईसी करा ले जो कि निःशुल्क है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें