ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

दो शिकारी गिरफ्तार, आठ कछुए बरामद : मौके से एक बाइक, शिकार में प्रयुक्त जाल व बोरी बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 16, 2025

बहराइच। जंगल में कछुए का शिकार कर रहे दो शिकारियों को पकड़ा गया। पकड़े गए शिकारियों के पास से आठ कछुए बरामद किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग सूरज के नेतृत्व में अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आपरेशन मानसून के तहत चलाए जा रहे अभियान में गश्ती दल द्वारा मंगलवार सायं 7ः10 बजे ककरहा रेंज के हसुलिया पूर्वी बीट कक्ष सं. 4 बाघ संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर संरक्षित वन्य जीव कछुआ का अवैध शिकार कर रहे दो शिकारियों को मौके से पकड़ा गया। जिनकी पहचान राजेश पुत्र लखन निवासी ग्राम भगडिया थाना कोतवाली मुर्तिहा व लल्लन पुत्र राम किशुन निवासी ग्राम टेपरा कुडवा थाना मोतीपुर के रूप में की गई। मौके से 8 अदद कछुआ, एक बाइक, शिकार में प्रयुक्त जाल व बोरी बरामद की गई। गिरफ्तारी टीम में वन दरोगा कमला प्रसाद पाल, वन दरोगा गरीबा लाल, वन्य जीव रक्षक कपिल कुमार व रामभजन शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें