ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की 97वीं पुण्यतिथि मनाई गई

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की 97 वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राजेंद्र नाथ लाहिड़ी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण युवा क्रान्तिकारी थे। उनकी प्रसिद्धि काकोरी काण्ड के अभियुक्त के रूप में है। गोण्डा जेल में फांसी के फंदे को चूम कर उन्होंने कहा था कि मैं मरने नहीं अपितु आजाद भारत में फिर से जन्म लेने जा रहा हूं। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि 09 अगस्त 1925 को राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी ने ब्रिटिश शासन से धन लूटने के लिए लखनऊ-काकोरी स्टेशन के बीच ट्रेन डकैती में भाग लिया। वें काकोरी काण्ड में गिरफ्तार होने वाले 16 क्रांतिकारियों में अग्रणी भूमिका में थे। उन्होंने ही ट्रेन की जंजीर खींची थी। संगठन के सचिव बाबूलाल वर्मा ने कहा कि अंग्रेज सरकार राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी से जेल में बंद होने पर भी इतने भयभीत थे कि तय समय से दो दिन पूर्व उन्होंने राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को गोण्डा जेल में फांसी पर चढ़ा दिया। उस समय उनकी उम्र मात्र 26 वर्ष थी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शहादत ने क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के आन्दोलन को तीव्र हवा दी और उसका पूरे देश में विस्तार हुआ। अन्त में सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके जीवन से सीख लेकर स्वतंत्र भारत को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर राम दयाल सिंह, अरविन्द वर्मा, राम रूप मिश्र एडवोकेट, राजेश सिंह सहित तमाम राष्ट्र भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें