ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

छापेमारी में 20 लीटर अवैध बरामद : 700 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 25, 2025

बहराइच। अवैध शराब बनाने के अड्डों पर आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। तहसील नानपारा के गांव ईटहा में झील के किनारे स्थित अवैध शराब बनाने के अड्डों पर छापेमारी की गई। जहां भारी मात्रा में लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद की गई। मौके से लगभग 700 किलोग्राम लहन और 20 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर दिए गए। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में एक अभियोग पंजीकृत किया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त के निर्देशन में की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी ने पर्यवेक्षण किया। आबकारी निरीक्षक विमल मोहन वर्मा और आदित्य कुमार ने स्टाफ के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें