ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

एसएसबी ने चिकित्सा शिविर लगाकर बांटी निःशुल्क दवाएं : 64 जानवरों व 45 महिला-पुरूष की जांच कर दी दवाएं

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 11, 2025

बहराइच। 70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने भारत नेपाल सीमा के गांव मटेही में पशु चिकित्सा शिविर लगाया व मानव चिकित्सा शिविर निःशुल्क दवा वितरित की। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत राजन कुमार श्रीवास्तव कमांडेंट के दिशा निर्देशन में गुरूवार को डा. विनोद कुमार पशुचिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी के सहयोग से 70वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत बी समवाय के एओआर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 64 जानवरों का मुफ्त जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया। डा. विनोद कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामवासियों को जानवरों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। वही मानव चिकित्सा शिविर में वाहिनी से पहुंचे डॉ दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी एवं उनकी टीम ने 45 पुरुष महिलाएं एवं बच्चों का जांच कर मुफ्त में दवा वितरण किया। बरसात के मौसम में घर एवं आसपास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया। इस मौके प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार मिश्रा तथा अधीनस्थ अधिकारी व बलकर्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें