ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

: नेपाली महिला के पास से 500 ग्राम चरस बरामद

पकड़ी गई चरस अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रूपये
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी टीम ने भारत-नेपाल पर सीमा पर स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला के पास से 500 ग्राम चरस बरामद किया। पकड़ी गई चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम व एसएसबी द्वारा शनिवार दोपहर एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा पर संयुक्त चेकिग के दौरान अभियुक्ता सीता कुमारी बुढा पत्नी गणेश प्रसाद बुढा निवासी मिरुल वार्ड नं.-04 जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 44 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 500 ग्राम चरस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 0416/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्ता को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार, म.उ.नि.रोशनी वर्मा, हे.का.मुलायम सिंह, हे.का.धीरेन्द्र प्रताप सिंह, का.संदीप चौहान, म.का.प्रियंका वर्मा, एसएसबी नि.अ.सतेन्द्र कुमार सिंह, एएसआई प्रेम बहादुर गुरूंग, रुची चन्द, प्रीत कौर, सुधेमिसरी रामाचार्य, अनुज कुमार (डाग कमाण्डर) शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें