ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

एआरपी ने शिक्षक से संवाद कर बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता को परखा : आकलन किए गए 5 में से 4 बच्चें शिक्षा में निपुण पाए गए

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 21, 2025

फखरपुर, बहराइच। छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन और शिक्षकों के सपोर्टिव सुपरविजन के लिए एआरपी अरविंद कुमार (गणित) और संजीव त्रिपाठी (सामाजिक विषय) सोमवार को संविलिन विद्यालय कोदही पहुंचे। एआरपी अरविंद कुमार ने शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र से शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित संवाद करके शिक्षण व्यवस्था से अवगत हुए। कक्षा 3 के छात्र आशीष चौहान, शेखर पाठक, दिवांश शुक्ला, छात्रा अंकिता और आशिफ बेगम का गणित और हिंदी के शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किए। शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के तरीका से अवगत कराते हुए बच्चों के बीच गणितीय शिक्षण कार्य भी किए। एआरपी अरविंद कुमार ने बताया कि आकलन किए गए 5 में से 4 बच्चें शिक्षा में निपुण पाए गए। प्रेरणा पोर्टल पर समस्त डाटा को अपलोड किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका जाकिया अंजुम, शिक्षक जमील अहमद, रईस अहमद, गुड़िया जायसवाल, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें