ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

रामगांव पुलिस ने किया चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार : 35 अदद मोबाइल फोन, बिजली का तार, बैट्रा, बाइक व नगदी बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 8, 2025

बहराइच। थाना रामगांव पुलिस ने बीते दिनों हुई तीन चोरियों का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया। थाना रामगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 03 संदिग्ध व्यक्ति कुछ सामान के साथ वलवापुर चौराहे से बहराइच की तरफ जा रहे है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा अकिलापुर चौराहे के पास से .सय्यद अली उर्फ कन्हैया पुत्र वारिस अली, नफीस अली पुत्र भोगल निवासी नउवन टेपरी दा खसहा मौहम्मदपुर थाना रामगांव व अहमद अली पुत्र दुबरी निवासी बर्दही बाजार थाना खैरीघाट को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 35 अदद मोबाइल फोन व एक बण्डल बिजली का तार, 01 अदद बैट्रा, 20 अदद नट बोल्ट, 09 अदद हुक, 04 अदद लोहे की कील, 01 अदद सीलिंग पंखा सेट, 01 अदद सबरी, 01 अदद रुखानी, 01 अदद हथौड़ी, 02 अदद प्लास, 01 अदद कटर लोहे की, 01 अदद लोहे की राड छोटा, 08 अदद बड़ी चाभी, 01 अदद विभिन्न चाभियों का गुच्छा, 2000 रुपये नगद व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त नफीस का अपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ रवाना किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मदन लाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव, उ.नि.संजीव चौहान, उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव, हे.का.जय सिंह, हे.का.ओमनाथ पटेल, हे.का.भगवानदास, हे.का.आशुतोष कुमार, का.राजकुमार गौतम, का.सत्यानन्द यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें