परीक्षा केद्रो का जायजा लेकर प्रस्तुत करें रिपोटः डीएम : परीक्षा में सम्मिलित होंगे 3437 अभ्यर्थी
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jun 18, 2026
बहराइच। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित री नीट यूजी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रों तथा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्दों का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता, परीक्षार्थियों के बैठने, प्रसाधन, पेयजल के साथ-साथ कक्ष-कक्षों में प्रकाश तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होनें बताया कि जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। परीक्षा की अवधि अपरान्ह 02 बजे से सांय 05 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मुख्य राजस्व् अधिकारी सौरभ दुबे को नोडल अधिकारी प्रशासन नामित किया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि 792 परिक्षार्थियों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, डीएफओ बहराइच सुन्दरेषा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, सीआरओ सौरभ दुबे, सम्बन्धित एसडीएम, नामित जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन