योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य : ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण न करने पर पीएम किसान योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं 34191 कृषक
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jun 25, 2025
बहराइच। उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के लगभग 34191 किसान ऐसे हैं, जिनके द्वारा अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है। जिसके कारण ऐसे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अग्रिम किश्त प्राप्त नहीं हो पायेगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। योजनान्तर्गत शासन द्वारा पात्र कृषकों को रू. 6,000 की वार्षिक सहायता 03 किश्तों में प्रदान की जाती है। उप निदेशक कृषि श्री वर्मा ने सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय कर्मचारियों, पंचायत सचिवों, कृषि मित्रों एवं किसान संगठनों से भी अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को जागरूक कर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहयोग करें, जिससे कोई भी पात्र किसान इस योजना के लाभ से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन