रक्तदान शिविर में 31 लोगों ने किया रक्तदान : 31 यूनिट ब्लड डोनेट कराया गया
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jul 1, 2025
बहराइच। लायंस क्लब ने सत्र के पहले दिन 1 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन भानीरामका धर्मशाला में किया गया। जिसका उद्देश्य समय पर जरूरतमंद लोगो की मदद करना एवं जनमानस में जागरूकता फैलाना है। जिसके अनर्गत 31 यूनिट ब्लड डोनेट कराया गया। जिसमे पाँच महिलाये एवं 26 पुरुष में रक्तदान किया। इस अवसर पर विराट शिरोमणि अपर सत्र नयायधीश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व गवर्नर लायंस क्लब कमल शेखर गुप्ता, आदित्य गुप्ता लायंस क्लब अभिनव, राजेश अग्रवाल लायंस क्लब सिटी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन नवनिर्वाचित अध्यक्ष अल्पना सिंह सचिव पल्लवी केडिया, कोषाध्यक्ष पूनम मित्तल व सदस्य अनुराधा अग्रवाल, प्रियंका रावत, रुचि पांडे, संध्या गोयल, पूजा पाल, संगीता खन्ना, कनिका साहनी, अभिलाषा वर्मा, मीना रूपानी, अंजू लाट, डॉ बलजीत कौर आदि के द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन