ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

3 किलो 974 ग्राम चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार : 3 किलो 974 ग्राम चरस बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 14, 2025

बहराइच। थाना सुजौली पुलिस ने 3 किलो 974 किग्रा. चरस के साथ दो नेपाली तस्करों को को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा श्रीमती हर्षिता तिवारी के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजौली हरीश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शनिवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 3 किलो 974 ग्राम चरस बरामद किया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान धनबहादुर वादी पुत्र बुधे वादी निवासी ग्राम पंचायत वर्द गोरिया वार्ड नं. 1 बलिया जिला कैलाली राष्ट्र नेपाल व राजकुमार वादी पुत्र कमल वादी निवासी लमकी बलचौर वार्ड नं. 9 थाना मोतीपुर जिला कैलाली राष्ट्र नेपाल के रूप में की गई। नेपाली तस्करों के विरूद्ध थाना सुजौली में मुअसं. 61/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राजकुमार, हे.का.शिव कुमार यादव, हे.का.अमित गुप्ता, का.मनीष यादव, का.विपिन कुमार, का.प्रमोद पाल शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें