ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

: डीसीएम पर लदी 235 बोटा सागौन लकड़ी बरामद, एक गिरफ्तार

पकड़ी गई सागौन लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख रूपये
बहराइच। डीसीएम से लादकर ले जायी जा रही 235 बोटा सागौन लकड़ी को थाना जरवलरोड पुलिस व वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घाघराघाट चौकी के पास पकड़ा। पकड़ी गई सागौन की लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख रूपये आंकी गई है। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड ददन सिंह द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को गस्त के दौरान व संयुक्त टीम वन दरोगा शीतला प्रसाद यादव द्वारा घाघारा घाट चौकी के पास मुखबिर की सूचना पर डीसीएम यूपी 78 एफ एन 6727 द्वारा सागौन की लकडी लाद कर ले जाते समय सुवह 06 बजे अभियुक्त शाविद पुत्र सत्तार अली निवासी मोहम्मदपुर थाना सण्डीला जनपद हरदोई को पुलिस हिरासत में लिया गया। अवैध सगौन की 235 बोटा कीमत करीब 5,00,000 का बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 220/2023 धारा 4/10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण एंव पर्वतीय बृक्षो के संरक्षण अधिनियम 1976 एंव 3/28 ट्रांजिट एक्ट के तहत शाविद पुत्र सत्तार अली निवासी मोहम्मदपुर थाना सण्डीला जनपद हरदोई के विरुद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक आदित्य कुमार, वन दरोगा शीतला प्रसाद यादव प्रभाग जरवल, मुख्य आरक्षी मदन मोहन सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें