ब्रेकिंग

सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिये निर्देश

जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी भर्ती परीक्षा

11 व्यक्तियों को 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराने हेतु किया गया पाबन्द

प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास द्वारा रोपित किए 21पौधे

बच्चियों को पढ़ाने के लिए किया गया प्रेरित

Ad

जीवनोपयोगी हैं पीपल, पाकड़, बरगद के वृक्ष : प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास द्वारा रोपित किए 21पौधे

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 4, 2026

बहराइच। पौधरोपण सप्ताह के द्वितीय दिन प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास एवं वन प्रभाग बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय नर्सरी परिसर टेड़वा बसन्तपुर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम संगठन के संरक्षक घनश्याम वाजपेई की अध्यक्षता में पं. रमाकांत मिश्र ने मंत्रोच्चार के बीच आम, आंवला, गुलमोहर, नींबू व पीपल के पौधरोपित करवाया। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि पेड़ पर्यावरण के समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए कई तरह के साधन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने कहा कि प्राणिमात्र की रक्षा के लिए हमें पीपल, बरगद, नीम, पाकड़, संरक्षित भी करना है। इस मौके पर ध्रुव कुमार मिश्र, संजय सिंह, डा.अनंतराम निषाद, रोहित चौधरी, रिशु चौधरी, अशोक मधेशिया, हनुमान प्रसाद, पुण्डरीक पाण्डेय, बजरंग बली पाठक, कृष्ण कुमार मिश्र, अमित शुक्ल, ज्ञानेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, राम लखन सिंह, कमलेश यादव, अखिलेश कुमार सिंह प्रभारी नर्सरी महर्षि बाजपेई, वन रक्षक श्रेया पटेल, विशाल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें