: दलित नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा
Admin
Fri, Sep 20, 2024बहराइच। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 1 लाख 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। मामला थाना कैसरगंज का है। जहां आरोपी रकीम उर्फ इरफान पुत्र रईस 25 जुलाई 2021 को बालिका को बहलाफुसलाकर भगा ले गया था। विवेचना तत्कालीन क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह द्वारा पूरी कर 25 सितम्बर 2021 को धारा 376 व पाक्सो एक्ट तथा 3 (2) दलित एक्ट के तहत पाक्सों एक्ट की अदालत पर दाखिल की गई थी। न्यायालय पाक्सो एक्ट दीपकांत मणि की अदालत द्वारा दोनों पक्षो की बहस सुनने के बाद आरोपी रकीम उर्फ इरफान को 20 वर्ष की सजा सुनाई गई व 1 लाख 05 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना न अदा करने पर आरोपी को 10 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।
चरस तस्कर को 10 वर्ष का कारावास
बहराइच। न्यायालय द्वारा चरस तस्कर को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए एक लाख रूपये का अर्थदण्ड भी लगाया गया है। आरोपी अमर बहादुर धर्ती पुत्र बुद्धिराम निवासी साख थाना जूलखेत जिला रूपम नेपाल के पास से बीते 5 दिसम्बर 2021 को भारत-नेपाल सीमा से 5 दिसम्बर 2021 को 4 किलो चरस बरामद की गई थी। जिसका मुकदमा न्यायालय पर विचाराधीन था। आरोपी को न्यायालय एसएसजे चतुर्थ स्पेशल जज पीसी एक्ट द्वारा आरोपी को दोषी पाये जाने पर 10 वर्ष की सजा सुनाते हुए एक लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। जुर्माना न अदा करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा आरोपी को भुगतनी पड़ेगी।
शांति भोज में मारपीट, महिला समेत चार घायल
पयागपुर, बहराइच। गांव में चल रहे तेरहवीं शांति भोज के दौरान कहासुनी के बाद कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक महिला भी शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। ज्ञातव्य हो कि पयागपुर थाना क्षेत्र के भगतपुरवा गांव निवासी ईश्वरदीन के पिता की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। जिस पर गुरुवार को तेरहवीं का आयोजन था। घर पर गांव के लोग रात्रि में भोज कर रहे थे। तभी गांव निवासी दयाशंकर से ईश्वरदीन के बेटे राम सरोज से कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर दयाशंकर अपने सात से आठ की संख्या में लोगों को लेकर मौके पर आ धमके। सभी ने लाठी और डंडे से जमकर पीटा। जिसमें मृतक का पोता संदीप कुमार, गुड़िया पत्नी गन्नू, राम सरोज और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
युवक का शव आम के पेड़ से लटकता पाया गया
बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 18 वर्षीय युवक लल्लू पुत्र मोहन चौहान का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। लल्लू बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे से गायब थे। जिसके बाद से परिवार और गांव वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की थी। शुक्रवार सुबह लल्लू का शव खु्टेहना चौराहा के पास स्थित पूर्व विधायक बृजराज त्रिपाठी के बाग में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन